स्कूटी व ट्रक के पार्ट्स चोरी करने के आरोप में 03 व्यक्ति को सीएसईबी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा, कोरबा अंचल में निवासरत प्रार्थी मामन चंद अग्रवाल पिता स्व. ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 61 वर्ष निवासी थाना कोतवाली के पीछे कोरबा जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, इनकी टी.पी. नगर बायपास रोड में स्थित एरन ट्रेडर्स नामक ऑटो पार्ट्स दुकान में 26-27 सितंबर के दरमियानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर एक पुराने ट्रक का कमानी पट्टा और एक नाग लोहे का कछुआ पार्ट्स को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 428/2023 धारा 457,380 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह 27 सितंबर को प्रार्थी संजय प्रधान पिता स्वर्गीय बाबूलाल प्रधान उम्र 38 वर्ष निवासी अमरैईया पारा चौकी मानिकपुर जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की टी.पी. नगर बायपास रोड में केरला होटल के पास बी.एल. इंजीनियरिंग नामक इनकी दुकान है। 26-27 सितंबर के दरमियानी रात्रि में दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी की स्कूटी वाहन को चोरी कर लिया गया है। 
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 429/23 धारा 457, 380 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उपरोक्त दोनों प्रकरणों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया शहर में हो रहे आए दिन चोरी के मामले को देखते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यु. उदय किरण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा रॉबिंसन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन कोरबा निरीक्षक मृत्युंजय पांडे तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल को सख्त एवं त्वरित कार्यवाही का निर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ प्रधान आरक्षक अमरौतीन कुर्रे, आरक्षक विजय बंजारे, मनोज यादव,देवनारायण कुर्रे के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध करने के महज 24 घंटे के भीतर 03 कथित आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गयी, जिनके द्वारा उपरोक्त दोनों प्रकरणों का जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए चोरी किया स्कूटी वाहन, ट्रक में इस्तेमाल होने वाला पुराना कमानी पट्टा एक नग, लोहे का पार्ट्स कछुआ को चोरी करना बताया। 
इनकी निशान देही पर दोनों प्रार्थियों के छोड़ी गई मशरूका को 100% जप्त कर वजाप्ता शुमार किया गया है तथा पकड़े गए आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायालय आदेश से जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *