खिचड़ी 2 का टीजर हुआ रिलीज

छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो  खिचड़ी आज भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहता है। इसी टीवी सीरियल खिचड़ी से प्रेरित होकर बनी फिल्म खिचड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। 2010 में आई फिल्म का अब 13 साल बाद फिल्म खिचड़ी 2 आ रही है।  इस फिल्म के साथ एक बार फिर प्रफुल की हंसा एक बार फिर धमाल मचाने को लौट रही हैं। फिल्म खिचड़ी 2 इस साल दिवाली के समय दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। अब इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है।

पारेख परिवार इस त्योहारी सीजन में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि मोस्ट अवेटेड फिल्म खिचड़ी 2 इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए फिल्म का एक मजेदार टीजर साझा किया है।  टीजर में हिमांशु के हंसाने वाले चुटकुलों और पारेख परिवार के गुप्त मिशन की झलक दिखाई गई है, जिसके लिए वे सभी पंथुकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं।

इस टीजर में हंसा और बाबूजी के बीच की प्यारी सी लड़ाई को भी दिखाया गया है, जो हमेशा विषय से हटकर हो जाती है। फिल्म के मजेदार टीजर पर फैंस ने खूब रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।" दूसरे ने लिखा, "यह मजेदार होने वाला है।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “शानदार, लेकिन टाइगर 3 के साथ टकराव से बचने के लिए कोई और तारीख चुननी चाहिए थी।”

ये सितारे आएंगे नजर

बता दें कि 'खिचड़ी' एकमात्र भारतीय सिटकॉम है जो एक फिल्म, वेब सीरीज के रूप में विकसित हुआ है और अब इसका एक एडवेंचर कॉमेडी सीक्वल होगा। इस फिल्म में सुप्रिया पाठक, जमनदास मजेठिया, अनंग देसाई और राजीव मेहता नजर आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *