बीजेपी जिस यूपी से आई थी वहीं यूपी अब उन्हें सत्ता से हटायेगी-अखिलेश

प्रतापगढ़ । समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दावा कि बीजेपी जिस यूपी से आई थी वहीं यूपी अब उन्हें सत्ता से हटाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है, इस सरकार के खिलाफ जो भी बोलता है सरकार उसे गिरफ्तार कर लेती है। उन्होंने कहा कि घोसी की जनता ने बीजेपी को हराया है। जनता बीजेपी के खिलाफ है, जिससे बीजेपी डरी हुई है। उन्होंने कहा कि, ‘14 में जो आए थे वो 24 में चले जाएंगे। यूपी से आए थे, यूपी से ही बाहर चले जाएंगे। इंडिया के साथ-साथ एनडीए को पीडीए हराने का काम करेगा।
प्रतापगढ़ में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में समाजवादियों पर अत्याचार हो रहा है। बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे लाद दिए जा रहे हैं। आम आदमी परेशान है। सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन यहां सपा कार्यकर्ताओं को अन्याय का सामना न करना पड़ता हो। यहां की जनता अपने ऊपर हो रहे अन्याय को भूलने वाली नहीं है। 
इस दौरान पत्रकारांे से बातचीत में जब उनसे आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया तो सपा अध्यक्ष ने कहा जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है ये सरकार उसे गिरफ्तार कर लेती है। उन्होेंने कहा कि मुझे इस बात का दुख है जो सरकार के खिलाफ हैं.. उसे गिरफ्तार कर लो, राजनेता है उन्हें गिरफ्तार कर लो, पत्रकार हैं उन्हें गिरफ्तार कर लो। एक ही दिन में पत्रकारों की भी गिरफ्तारी हुई और फिर आप नेता संजय सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी ये समझ ले कि अब इनके खिलाफ सौ करोड़ लोग है, क्या बीजेपी इन सभी सौ करोड़ लोगों को गिरफ्तार कर लेगी। ये लोग जिन-जिन से ये घबराते हैं ये उन्हीं को गिरफ्तार करते हैं। सीबीआई, ईडी और आईटी बीजेपी के प्रकोष्ठ बन गए हैं। सपा मुखिया ने कहा कि आज जनता महंगाई से परेशान हैं। बीजेपी के पास महंगाई को लेकर कोई जवाब नहीं है। लोगों को फर्जी केसों में फंसाया जा रहै है। वहीं देवरिया हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि ये सरकार लोगों को न्याय नहीं दिला सकता है। हत्याएं दोनों परिवार में हुई है। इन छह लोगों की हत्याओं के लिए जो जिम्मेदार है वो सरकार और वहां के अधिकारी है। उन्होंने कहा कि सपा का डेलीगेशन वहां जाएगा तो दोनों परिवारों से मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *