मां लक्ष्मी को खुश करने के आसान उपाय

सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी माना गया है कहते हैं जिस पर देवी मां की कृपा होती है उसे अपने जीवन में धन संकट का सामना नहीं करना पड़ता है साथ ही साथ खुशियों में भी कमी नहीं होती है ऐसे में हर कोई माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा पाठ और उपायों को करता है।

अगर आप भी रूठ हुई माता को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो कुछ उपायों को अपना सकते हैं कहते हैं कि इन आसान उपायों को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न हो जाती है और भक्तों पर अपार कृपा करती है जिससे धन की तिजोरी सदा भरी रहती है तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के उपाय-
अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं तो ऐसे में माता को मिश्री और खीर का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से देवी प्रसन्न हो जाती है। पूजन के बाद भोग को 2 से 9 साल तक की कन्याओं को प्रसाद के तौर पर बांटे। धन की देवी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। साथ ही अपनी प्रार्थना कहें। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होकर कृपा करती है।

सुख समृद्धि व उन्नति का आशीर्वाद पाने के लिए शुक्रवार के दिन गरीबों व जरूरतमंदों को सफेद अन्न जैसे चावल, दूध, शक्कर, सफेद वस्त्र आदि का दान जरूर करें। ऐसा करने से लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धन दौलत की कमी दूर हो जाती है इसके अलावा आप घर में केले और तुलसी का पौधा लगाएं साथ ही रोजाना शाम को इनके समख दीपक जलाएं और पूजा करें। ऐसा करने से भी माता प्रसन्न हो जाती है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *