शहनाज गिल ने खुद दिया हेल्थ अपडेट, अस्पताल में हुई भर्ती 

बिग बॉस 13 से लाइमलाइट में आने वाली शहनाज गिल  इन हाल ही में फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आई। फिल्म रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस के लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल,  शहनाज गिल इस वक्त अस्पताल में भर्ती हो गई।  सोमवार रात एक्ट्रेस से एडमिट होने की खबर सामने आई थी।

'थैंक यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियों में रहने वाली पंजाब की कटरीना यानी शहनाज गिल की अचानक तबीयत खराब हुई और उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा। सोमवार को ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इतना ही नहीं देर रात प्रोड्यूसर रिया कपूर भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची।

जैसे ही शहनाज गिल के बीमार होने की खबर सोशल मीडिया पर आई तो उनके फैंस काफी परेशान हुए। ऐसा देख खुद शहनाज ने देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस से बात की और अपनी हेल्थ का अपडेट भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वह बिल्कुल ठीक है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ गलत खाने के वजह से उनके पेट में इंफेक्शन हो गया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

वीडियो में शहनाज गिल हॉस्पिटल के बेड लेटी नजर आई और कहा कि, देखो टाइम सबका आता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। लेकिन मैं अब ठीक हूं। मुझे इंफेक्शन हो गया था। मैंने सैंडविच खा लिया था। एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

शहनाज के इस इंस्टाग्राम लाइव पर अनिल कपूर ने भी कमेंट करते हुए लिखा था, तुम मुमताज की तरह हो, अगली मुमताज। सब देख रहे हैं, एप्रीशिएट कर रहे हैं। बता दें, 'थैंक यू फॉर कमिंग' में अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस मूवी में भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, करण कुंद्रा भी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *