पीआरएसयू प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने का 11 अक्टूबर को अंतिम दिन है। विश्वविद्यालय में आठ वर्ष बाद 49 नियमित पदों पर भर्ती हो रही है। विश्वविद्यालय के अलग-अलग 24 विभागों में नियमित प्राध्यापकों की भर्ती होनी है। 49 पदों में प्रोफेसर के आठ, एसोसिएट प्रोफेसर के 22 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पद हैं। पिछली बार पीआरएसयू में शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए 2015 में विज्ञापन जारी हुआ था। आवेदन भी मंगाए गए थे, लेकिन बाद में भर्ती रद्द हो गई थी।

वर्तमान में विश्वविद्यालय में 223 स्वीकृत शैक्षणिक पद हैं। इनमें से 104 पद भरे हैं, जबकि 119 खाली हैं। विश्वविद्यालय में लगातार हर वर्ष प्रोफेसर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नई भर्ती नहीं होने के कारण अध्ययन-अध्यापन में भी इसका असर पड़ रहा है। बहुत सारे विभाग ऐसे हैं जहां पर आधे से ज्यादा सीटें खाली हैं। साइंस और मैथ्स को छोड़कर आर्ट्स के बहुत सारे विषयों में सीटें नहीं भरी हैं। भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

इन विभागों में होगी भर्ती

भूगोल, समाज शास्त्र, इतिहास, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति और पुरातत्व, कंप्यूटर साइंस, साहित्य और भाषा अर्थशास्त्र, फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स, फिलासफी एंड योगा, इलेक्ट्रानिक्स एंड फोटोनिक्स, आप्टोइलेक्ट्रानिक्स एंड लेजर टेक्नोलाजी, बायो साइंस, एमबीए, बायो टेक्नोलाजी, मैथ्स, फार्मेसी, एंथ्रोपोलाजी, ला, रीजनल स्टडीज, जियोलाजी, सेंटर फार बेसिक साइंस, हिंदी, साइंस, लाइब्रेरी इंफार्मेशन और स्टेटिस्टिक्स विषय के लिए भर्ती की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *