बदला मौसम का मिजाज, सुबह-रात हल्‍की ठंड तो दोपहर में तेज धूप

छत्‍तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है और अब मौसम शुष्क रहने लगा है। मौसम विभाग का भी कहना है कि आने वाले पांच दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, उसके बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और न्यूनतम तापमान गिरने से हल्की ठंड भी थोड़ी बढ़ेगी।

मानसून की विदाई होते ही अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और दोपहर को तेज धूप लगने लगी है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सुबह-सुबह और देर रात हल्की ठंड भी है। साथ ही अब दिन भी छोटी होने लगी है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

अक्टूबर आखिरी हफ्ते से बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब दिन छोटी होने लगी है और रातें ज्यादा लंबी है। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव भी नहीं है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *