जबलपुर की बेटी की गोंड चित्रकला को प्रधानमंत्री ने भी सराहा

जबलपुर ।   दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के बीच जनजातीय चित्रकारी को जबलपुर की बेटी खुशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने पेश किया। जिस खूबसूरती से गोंड चित्रकारी की गई थी उसे प्रधानमंत्री ने भी खूब सराहा। सिर्फ यही नहीं खुशी ने अपनी कला के अलावा संभाग के अन्य विद्यार्थियों के चित्रकला को प्रभावी प्रस्तुतिकरण दिया। केन्द्रीय विद्यालय खमरिया खुशी यादव कक्षा दसवीं की छात्रा है। खुशी को गोंड चित्रकारी ने राष्ट्रीय स्तर की पहचान दी। खुशी ने बताया कि प्रधानमंत्री उनके काउंटर पर आए जहां उन्होंने चित्र की प्रदर्शनी लगाई थी। उन्हें गोंड चित्रकारी के अलावा अन्य साथियों की मधुबनी चित्रकला के बारे में बताया। उन्होंने कला को सराहा। केन्द्रीय विद्यालय खमरिया के प्राचार्य गुरमीत सिंह ने बताया कि खुशी पिछले कई सालों से चित्रकारी कर रही है। उसका चयन कला उत्सव के जरिए हुआ। जिसमें प्रारंभिक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक वह जीतकर वहां पहुंची। खुशी के अलावा एक अन्य छात्रा रीवा से भी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। खुशी के पिता रविंद्र कुमार यादव रेलवे में पदस्थ है। जबलपुर से खुशी के चयन में विशेष रूप से क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर संभाग के माननीय उपायुक्त शेख ताजुद्दीन एवं सहायक आयुक्त डा. वंदना शेखर का योगदान रहा। केंद्रीय विद्यालय वाहन निर्माणी के प्राचार्य गुरमीत सिंह के प्रोत्साहन और कला शिक्षक गिरीश दुबे के कुशल मार्गदर्शन ने खुशी को इस कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में शिरकत करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूलों में दिखाया प्रसारण-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्कूलों में किया गया। रांझी सीएम राइज स्कूल में विधायक अशोक रोहाणी पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को बच्चों के साथ सुना। अधिकांश स्कूलों में बड़ी टीवी स्क्रीन लगाकर बच्चों को कार्यक्रम सुनाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *