शिवपुरी में प्रेम विवाह करने वाली युवती के पिता ने ससुर को मारी गोली, हालत गंभीर

शिवपुरी ।  करीब एक माह पहले भागकर प्रेम विवाह करने वाली युवती के पिता ने उसकी ससुराल जाकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे युवती के ससुर को गोली लग गई और उसकी हालत गंभीर है। उसे शिवपुरी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलसि ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के मुताबिक कोलारस क्षेत्र के बमोर गांव निवासी एक युवती ने नेतवास गांव के एक युवक से भागकर लव मैरिज कर ली थी। इस बात को करीब एक महीना हो गया है। गुरुवार को युवती के स्वजनों ने बमोर गांव से नेतवास गांव पहुंचकर उसके ससुराल पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में युवती का ससुर रामस्वरूप धाकड़ गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए तुरंत शिवपुरी अस्पताल लाया गया है। फायरिंग के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *