छत्तीसगढ़ में ट्रेन से कटकर शराबी युवक की मौत, दो भागों में बंटा शव…

छत्तीसगढ़ : जांजगीर/चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिला है। युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की है। मृतक का नाम जय किशन साहू उम्र 28 वर्ष है, जोकि ग्राम तिलई का रहने वाला है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलई का रहने वाला युवक जय किशन साहू (28) गांव में ही रह कर मजदूरी का काम करता था। वह अपने घर में अकेला रहता था। मृतक जय किशन के माता-पिता और उसका छोटा भाई कमाने खाने मुंबई गए हुए हैं। जय किशन की शादी वर्ष 2020 में अकलतरा क्षेत्र के ग्राम नारियरा में हुई थी। पत्नी महज आठ माह उसके साथ रही थी, जिसके बाद वह छोड़ कर अपने मायके में रहने लगी। महिला उसकी शराब की लत से परेशान थी। लगभग डेढ़ साल हो चुका है, उसकी पत्नी वापस नहीं आई है। जिसे लेकर मृतक परेशान रहता था।

जय के चचेरे भाई ने बताया कि 26 जनवरी की दोपहर में उसे गांव में देखा था, जिसके बाद शाम को वह अपने घर वापस नहीं आया था। 27 जनवरी की सुबह व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो मिला, जिसमें देख की जय किशन की रेलवे ट्रैक पर शव मिला है, इसके बाद जिला अस्पताल में पहुंचकर शव की पहचान की गई है। साथ ही माता-पिता को सूचना दी गई है। इस मामले में रेलवे पुलिस ने कार्यवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *