आज शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव

मानसून की विदाई के साथ ही लगातार बढ़ रही उमस से गुरुवार शाम को राहत मिली। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे हुई तेज बारिश के कारण बहुत से क्षेत्रों में जलभराव हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। पचपड़ीनाका, टैगोर नगर सहित कई क्षेत्रों में मुख्य मार्गों के साथ ही गढ्डों में पानी भर गया। बारिश होने से रात का मौसम थोड़ा खुशनुमा भी हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही आने वाले चार दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से न्यूनतम तापमान में गिरावट बढ़ेगी और इसके चलते ठंड में भी वृद्धि होने के आसार है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी ठंड पड़ेगी। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

प्रदेश में 1061 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी

एक जून से लेकर 30 सितंबर तक प्रदेश में 1061 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके साथ ही रायपुर जिले में भी एक हजार मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। जुलाई व अगस्त की तुलना में सितंबर माह में हुई बारिश ने प्रदेश को राहत दिलाई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *