भारत की पाकिस्तान पर जीत, इंदौर के राजवाड़ा पर आतिशबाजी के साथ मना जश्न, लहराया तिरंगा

इंदौर ।  शनिवार को विश्व कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी। जैसे ही भारत की जीत करीब आई, वैसे ही इंदौर के हर कोने से युवा हाथों में तिरंगा लेकर राजवाड़ा की ओर जाते नजर आए। यहां युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और हाथ में तिरंगा लेकर ढोलक पर डांस भी किया। राजवाड़ा क्षेत्र भारत माता की जय से गूंज उठा। राजवाड़ा का दृश्य ऐसा था मानो शहर दीपावली मना रहा हो। यहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे और आतिशबाजी की। साथ ही ढोल-नगाड़ों पर झूमते हुए नजर आए। प्रशंसकों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया।

भारत की विश्व कप में आठवीं जीत

विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हराया है। विश्व कप में पाकिस्तान को हमेशा भारत के हाथों हार मिली है। भारत की जीत पर इंदौर में दीपावली से पहले दीपावली सा नजारा देखने को मिला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *