रायपुर सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में मौसम शुष्क, अक्‍टूबर में चुभ रही धूप, गर्मी ने किया बेहाल

आने वाले तीन दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से प्रदेश भर से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। प्रदेश भर में एआरजी डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। तेज धूप के साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी भी थोड़ी बढ़ी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश भर में इस वर्ष एक जून से लेकर 30 सितंबर तक 1061 मिमी सेज्यादा बारिश हुई है। वहीं रायपुर जिले में भी एक हजार मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।

अक्टूबर आखिरी हफ्ते से गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अक्टूबर आखिरी हफ्ते से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट शुरू होगी,इससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। इन दिनों दिन छोटा होते जा रहा है और रात बड़ी हो गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *