जाने आप वर्ल्‍ड कप 2023 में 12वां मैच कब -कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं 

क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्‍तान के बीच कांटेदार मुकाबले की बेसब्री से उम्‍मीद है। वर्ल्‍ड क्रिकेट की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच भिड़ंत आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में रिकॉर्ड दर्शकों के बीच होगी। भारत कभी वनडे वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान से हारा नहीं और इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान संभालेगा।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच आखिरी वनडे मैच एशिया कप के दौरान खेला गया था। भारत ने 228 रन के विशाल अंतर से मैच जीता था। बहरहाल, इस समय दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। भारत और पाकिस्‍तान दोनों ने वर्ल्‍ड कप 2023 के अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। भारत ने अपने आखिरी मैच में अफगानिस्‍तान को मात दी जबकि पाकिस्‍तान ने श्रीलंका को हराया था।

चलिए आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 12वां मैच कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का 12वां मैच शनिवार को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 12वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 12वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 के 12वें मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *