स्थैतिक निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये किए बरामद

कबीरधाम में स्थैतिक निगरानी दल में कवर्धा-मुंगेली मार्ग पर ग्राम महका बैरियर पर बड़ी कार्रवाई की है। स्थैतिक दल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका चेक पोस्ट पर स्कार्पियो गाड़ी से जांच के दौरान 10 लाख 96 हजार 675 रुपये नगदी जब्त की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि 10 लाख से अधिक रकम होने पर इनकम टैक्स विभाग द्वारा इस पूरे प्रकरण की जा जाएगी। 

पंडरिया विधानसभा के रिटर्निग आफिसर एवं एसडीएम ने बताया कि वाहन चालक प्रमोद कुमार है। वाहन में ड्राइवर के अलावा दो अन्य दिनेश कौशिक और राजेश गुप्ता बैठे हुए थे। प्रारंभिक जांच के वाहन चालक द्वारा कवर्धा से बिलासपुर जाने की बात कही जा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *