IMF ने पाकिस्तान के बजट अनुमान में पाया 2000 अरब रुपये का उल्लंघन…

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के साथ अपनी अहम वार्ता से पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने इसके बजट अनुमान में 2,000 अरब रुपये का उल्लंघन पाया है। आईएमएफ के शुरुआती आकलन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान में 2,000 अरब रुपये से अधिक का उल्लंघन पाया गया है, जिसके चलते इस देश का बजट घाटा और बढ़ सकता है।

पाकिस्तान व आईएमएफ के अधिकारी विस्तारित कोष सुविधा के तहत नौवीं समीक्षा के लिए मंगलवार से बातचीत शुरू करने वाले हैं। इस दौरान राजकोषीय फिसलन और वित्तीय आंकड़ों के मिलान पर चर्चा की जाएगी। समीक्षा के बाद पाकिस्तान को धन की लंबित किश्त जारी होगी। सरकार ने 2022-23 के लिए बजट घोषणा की पूर्व-संध्या पर कहा था कि बजटीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद के 4.9% पर रह सकता है। इसके साथ ही प्राथमिक घाटा जीडीपी के मुकाबले सकारात्मक 0.2 फीसदी रहने का अनुमान था। 
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *