महाराष्ट्र के अहमदनगर में यात्री ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग,  किसी के हताहत होने की खबर  नहीं

मुंबई । महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायनडोहो स्टेशन के पास डीजल-इलेक्ट्रिक बहु इकाई यात्री ट्रेन के 5 डिब्बों में सोमवार दोपहर आग लग गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना तब हुई, जब ट्रेन बीड जिले के आष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर की ओर जा रही थी.
मध्य रेलवे ने कहा कि आग लगने की घटना में कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है. आग दोपहर करीब 3 बजे लगी. आग बुझाने के लिए अहमदनगर जिले से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. फिलहाल आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है. आग लगने पर सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे. जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा.  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *