हज़ारो की भीड़ ने किया धर्मजीत का स्वागत

बिलासपुर। नगर में आज अर्श से फर्श तक भाजपाई हुए एक ! आज भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में तखतपुर नगर आगमन पर विधायक धर्मजीत सिंह तखतपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी का सकरी से लेकर तखतपुर तक अभूतपूर्व ऐतेहासिक स्वागत किया गया।  लगभग हर चौक-चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी तथा संगठन के लोगों ने उनका स्वागत कर एकता का परिचय दिया कय़ास लगाया जा रहा है कि आज तक सभी रिकॉर्ड टूटे जिसमें प्रत्याशी का नगरवासियो द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया और यह बताया कि संगठन द्वारा दिये गए प्रत्याशी को वे स्वीकार करते है।  जैसा कि पूर्व में उन्हें पैराशूट प्रत्याशी बताकर विरोध किया गया था, और कुछ कार्यकर्ताओ एवं संगठन के लोगों ने प्रत्याशी बदलने की मांग की थी ।
वे सभी भी आज एक मंच पर नजऱ आये। इस तरह सभी नाराज कार्यकर्ताओं को बड़े ही अच्छे तरीके से साधकर एक कुशल राजनीतिज्ञ होने का परिचय उन्होंने दिया ।  चुनाव कार्यालय उद्घाटन समारोह में लगभग सभी बड़े भाजपा के नेता पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए इससे सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ कि सभी एकजुट होकर इस चुनाव को लड़ेंगे और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस तरह एकता के उदघोष के साथ भाजपा के चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *