भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा-मोदी के मन में एमपी, इसलिए 9 साल में किए 39 दौरे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की जनता से प्रेम करते हैं, इसीलिए ये कहा जाने लगा है कि ‘मोदी के मन में है एमपी’। यही वजह है कि प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के 9 वर्षों में 35 बार मध्यप्रदेश आए हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को 1,17879.26 करोड की सौगातें देकर यहां विकास की रफ्तार को बढ़ाया है। पीएम मोदी मध्यप्रदेश की जनता को कितना चाहते हैं, प्रदेश की कितनी चिंता करते हैं, इसका सबसे ताजा उदाहरण वो पत्र है, जो उन्होंने प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता के नाम लिखा है। उन्होंने दिल को छू लेने वाली इस चिट्ठी में प्रदेश हुए के विकास की तारीफ की है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बंसल वन स्थित प्रदेश मीडिया कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ पीएम मोदी का यह अटूट रिश्ता विश्वास का है, एक दूसरे के सम्मान का है। पीएम मोदी का पत्र प्रदेश की जनता को ये विश्वास दिला रहा है कि आने वाले समय में भी भाजपा की सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का सिलसिला जारी रखेगी।
श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह केवल 7 बार प्रधानमंत्री रहते हुए प्रदेश के दौरे पर आए थे। उन्होंने अपने 10 सालों में केवल 14,000 करोड़ मध्यप्रदेश को दिए थे, लेकिन यह राशि प्रदेश को विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं थी। पीएम श्री मोदी के आने के बाद वो मध्यप्रदेश जिसे भाजपा की सरकार ने बीमारू से विकसित राज्य बनाया था, अब सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बन गया है। आज मध्यप्रदेश पूरे देश के लिए गरीब गल्याण,महिला उत्थान एवं समग्र विकास का मॉडल बन गया है। 
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में पिछले 20 सालों में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा के कामकाज की तारीफ की है। पत्र में लिखा है कि इस दौरान प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया। आर्थिक विकास की दर 16 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई। 65 लाख से अधिक घरों में नल से जल, 28 हजार मेगावट ऊर्जा उत्पादन और 1.36 करोड़ से अधिक लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना गर्व की अनुभूति कराता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *