छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों के हुए तबादलें…

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इस क्रम में आईएएस, आईपीएस ऑफिसर के तबादले के बाद अब रायपुर पुलिस में भी बड़ा बदलाव किया गया है। कुल 10 थाना प्रभारियों (टीआई) को इधर से उधर किया गया है। 

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 10 थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें आजाद चौक और तेलीबांधा थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है। नए आदेश के तहत बृजेश कुशवाहा गुढ़ियारी से उरला, एलेक्जेंडर किरो कबीर नगर से गुढ़ियारी, उमेंद्र टंडन कोतवाली से तेलीबांधा, लखनलाल पटेल पुरानी बस्ती से कोतवाली, नितेश ठाकुर मोहदापारा से आजाद चौक, मुकेश सिंह पंडरी से पुरानी बस्ती, लालमन साव टिकरापारा से मोहदापारा और अमित कश्यप एसीसीयू से थाना कबीर नगर प्रभारी बनाए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *