कांग्रेस ने जारी की राहुल-प्रियंका सहित 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की है। स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम हैं। वहीं स्टार प्रचारकों सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राज्यसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस से कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

ये सभी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक का जिम्मा संभालेंगे।

स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, फूलोदेवी नेताम, मोहन मरकाम दीपक बैज, अमरजीत भगत, डा. चरण दास महंत, प्रेम साय सिंह टेकाम , नंदकुमार साय आदि शामिल हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर 37 ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर और पंजाब से पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह और दिल्ली की वर्तमान शिक्षा मंत्री आतिशी का नाम शामिल है।

जेल में बंद मनीष सिसोदिया का नाम भी छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए आप ने 10 सीटों पर नामांकन फार्म भर दिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और मंत्री पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगेंगे। हमारे नेता दिल्ली-पंजाब से आ कर वहां किए गए कार्यों को जनता के साथ साझा करेंगे। अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में बड़े पदाधिकारियों का दौरा भी प्रस्तावित हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *