प्राइवेट बैंक से 15.47 करोड़ की ठगी

चंडीगढ़ । पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक राष्ट्रीय स्तर के निजी बैंक में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बैंक से ऑनलाइन 15 करोड रुपए हड़पे गए हैं। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की तरफ से चंडीगढ़ पुलिस को पूरे मामले में शिकायत दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस को अभी मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। साइबर ठगों ने बैंक के सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ की है। छेड़छाड़ कर 15.47 करोड़ रुपए लोगों के खाते से निकाले गए हैं। यह घटना फिरोजपुर जिले की अब तक की सबसे बड़ी साइबर क्राइम की घटना बताई जा रही है। पुलिस को अभी तक मामले में किसी आरोपी के बारे में सुराग नहीं लगा है।
फिरोजपुर पुलिस ने बैंक मैनेजर अजय गौतम के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पड़ताल में लगी है। फिरोजपुर के एसपी इन्वेस्टिगेशन रणधीर कुमार ने मामले में मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *