लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बेकाबू कार, तीन की मौत, 2 घायल 

मैनपुरी । यूपी के मैनपुरी जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई तथा 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
लुधियाना से मधुबनी जा रही एक कार लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर थाना करहल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। इसमें कार चालक, 2 महिलाएं और 2 युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने पांचों को सैफई मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां कार चालक और दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। घायल दोनों युवकों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों की पहचान की और मामले की जांच शुरु कर दी है। इस हादसे में कार चालक वीरेंद्र मिश्रा महाराजगंज, फीका झा पत्नी राजीव, सुरजादेवी नगला मोड थाना पगोल मधुबनी की मौत हो गई। जबकि राजीव और उनका पुत्र आदित्य घायल हैं। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।   

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *