सिंगराैली महापौर रानी अग्रवाल को आम आदमी पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

भोपाल ।   आम आदमी पार्टी (आप) ने सिंगरौली की महापौर और पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को इसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। वह 2018 में भी आप से विधानसभा चुनाव लड़ी थीं, लेकिन 4539 मतों से हार गई थीं। महापौर के चुनाव में उन्होंने भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को नौ हजार मतों से हराया था। रानी के महापौर बनने के बाद से आप को विंध्य क्षेत्र में ज्यादा उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र में ध्यान बढ़ा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सभा भी रीवा में हो चुकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *