जनता कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी की है। इसमें कोटा सीट से एक बार फिर डा. रेणु जोगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी अकलतरा से चुनावी मैदान पर होंगी। पार्टी की दूसरी सूची में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। 

इसके अलावा गुंडरदेही से राजेंद्र राय को मौका दिया गया है। कसडोल से मनहरण गुरुसाई, मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज, जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा, प्रेम नगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर, बिलासपुर से अखिलेश पांडे, रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे, भिलाई नगर से जहीर खान को टिकट दिया गया है।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *