24 जनवरी तक होगी दलहन व तिलहन की खरीद 

लखनऊ । प्रदेश की योगी सरकार ने दलहन व तिलहन की खरीद बुधवार से प्रारंभ कर दी। दलहन (मूंग व उड़द) तथा तिलहन (मूंगफली व तिल) की यह खरीद 24 जनवरी तक चलेगी। सरकार ने किसानों से क्रय केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने को कहा है। सरकार तीन कार्य दिवस में आधार से लिंक खाते में किसानों को भुगतान करेगी। उड़द, मूंग, मूंगफली व तिल उत्पादक जनपदों में पीसीएफ, पीसीयू व जेफेड द्वारा संचालित क्रय केंद्रों यह खरीद होगी। 
योगी सरकार ने दलहन व तिलहन फसलों के लिए खरीद का लक्ष्य तय किया है। उड़द के लिए 296400 मीट्रिक टन, मूंगफली के लिए 27148 मीट्रिक टन,  तिल के लिए 15538 मीट्रिक टन व मूंग के लिए 3240 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। तिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8635 रुपये प्रति कुंतल, मूंग का 8558 रुपये प्रति कुंतल, उड़द का 6950 रुपये प्रति कुंतल व मूंगफली का 6377 रुपये प्रति कुंतल रखा गया है। दलहन व तिलहन खरीद के लिए सरकार तीन कार्य दिवस में किसानों का भुगतान करेगी। भुगतान के लिए किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। पंजीकरण के समय किसानों को आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। किसानों का ध्यान देना होगा कि पंजीकरण उसी मोबाइल नंबर से कराना होगा, जिससे आधार व बैंक से लिंक्ड होगा। साथ ही आधार और बैंक पासबुक में नाम, पिता के नाम व मोबाइल नंबर भी समान होने चाहिए। ऐसा होने से पारदर्शिता पूर्वक समयावधि में योगी सरकार किसानों को भुगतान करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *