प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, फिल्म फेस्टिवल में होंगी शामिल 

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने जबसे हॉलीवुड में पांव जमाए हैं, वह भारत कम ही आ पाती हैं। ऐसे में फैंस उनके भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आखिरकार, प्रियंका भारत लौट आई हैं। बीती रात को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वह मुंबई लौट आ रही हैं। गुरुवार की रात को उन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और फोटोज भी खिंचवाईं। इस दौरान एक्ट्रेस कंफर्टेबल लुक में भी स्टाइलिश लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने ब्रालेट टॉप के साथ ग्रे पैंट पहना था और अपने लुक को लॉन्ग ब्लैक जैकेट से स्टाइल किया था।

खुले बाल और न्यूड मेकअप में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के गले में मौजूद पेंडेंट ने भी सभी का ध्यान खींचा। दरअसल, एक्ट्रेस ने बेटी के नाम का पेंडेंट पहन रखा था। उनके पेंडेंट में Malti लिखा हुआ है। इससे पता चलता है कि प्रियंका अपनी बेटी को कितना प्यार करती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने की मुंबई की सैर

प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए रवाना होते समय अपने फ्लाइट टिकट और पासपोर्ट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी थी कि वह जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत लौट रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, "एक मिनट हो गया है मुंबई, मैं इंतजार नहीं कर सकती।"

लौटते ही प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। 

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'लव अगेन' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्में 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू' हैं, जिनकी एक्ट्रेस शूटिंग कर रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *