प्रियंका गांधी और कमलनाथ आज दमोह में जनसभा को संबोधित करेंगे

भोपाल।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 को दमोह में कांग्रेस की विषाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेष कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि कमलनाथ शनिवार, 28 अक्टूबर, 2023 को विषेष विमान से पूर्वान्ह 10.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। वहीं अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी भी दिल्ली से विशेष विमान से जबलपुर पहुंचेंगी। नेताद्वय पूर्वान्ह 10.50 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जबलपुर से प्रथान कर पूर्वान्ह 11.20 बजे दमोह पहुंचेंगे और वहां पूर्वान्ह 11.45 बजे कांग्रेस द्वारा आयोजित विषाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्रीमती गांधी एवं कमलनाथ दोपहर  1.15 बजे हेलीकॉप्टर से दमोह से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। श्रीमती गांधी दोपहर 1.40 बजे जबलपुर से विषेष विमान से दिल्ली के लिए और कमलनाथ छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो जायेंगे।    

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *