इकाना स्टेडियम पर भारत बनाम इंग्लैंड मैच देखने पहुंचे अखिलेश, कहा-सपा ने बनाकर दिया स्टेडियम 

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच विश्वकप का क्रिकेट मैच हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारत बनाम इंग्लैंड का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। साथ ही उन्होंने इससे पहले इकाना स्टेडियम पर कई बयान जारी किए. अखिलेश ने मैच देखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर पहुंचने पर भी तंज कसा। अखिलेश ने लिखा-करने दूसरे का काम अपने नाम, आ रहे हैं कुछ ख़ास मेहमान, पर असल में किसने किया निर्माण, जनता रही जान, साइकिल है जिनका निशान! एक अन्य बयान में पूर्व सीएम ने कहा-सपा ने देश के ‘स्पोर्ट्स इंफ़्रास्ट्रक्चर’ के मानक के रूप में लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट-स्टेडियम बनाकर दिया, जहाँ आज वर्ल्ड कप का मैच है। आशा है उप्र की भाजपा सरकार इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रैफ़िक व्यवस्था भी करेगी, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को कोई भी असुविधा न हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *