पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ इंदौर पहुंचे, चुनावी अभियान शुरू करेंगे

इंदौर ।   पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सोमवार को इंदौर पहुंचे। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष राजा अमरिंदर भी इंदौर पहुंचे। नाथ इस दौरे के साथ ही इंदौर में चुनावी अभियान शुरू करते हुए क्षेत्र की पहली सभा भी करेंगे। वे राजबाड़ा पर देवी अहिल्याबाई होलकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली को शुरू करेंगे। नामांकन के लिए प्रत्याशियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचेंगे। जिले के सभी नौ विधानसभा सीटों से प्रत्याशी रैली में शामिल होंगे। इंदौर में मोती तबेला पर पहली चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। रविवार शाम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा के साथ भोपाल से पहुंचे अधिकारियों ने रैली मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायता लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *