रोमांचक मैच में भारत की जीत

लखनऊ । न्यूजीलैंड के साथ 20 -20 क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 99 रन बनाए जवाब में भारत की टीम बमुश्किल 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बनाकर मैच जीत सकी। 100 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत का कोई भी बल्लेबाज तेज नहीं खेला। सूर्य कुमार यादव ने 31 गेंदों में एक चौके की सहायता से 26 रन का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए ब्रेसवेल ईश सोढ़ी ने एक एक विकेट लिए। भारत के 2 खिलाड़ी रन आउट हुए।
इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भारत के टी-20 इतिहास का पहला मैच है जिसमें कोई छक्का नहीं आया है। मैच में 14 चौके लगे। इनमें से 6 कीवी और 8 भारतीय बल्लेबाजों ने जमाए।
इससे पहलेभारत और न्यूजीलैंड के बीच 20 -20 क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 99 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 19 रन मिचेल सेंटनर ने नाबाद रहते हुए बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी आज लय में नहीं थे। पूरी पारी में एक भी छक्का नहीं पड़ा। कुल छह चौके पड़े।     चौथे ओवर की तीसरी बॉल में युजवेंद्र चहल ने फिन एलेन को बोल्ड कर दिया। 5वें ओवर की चौथी बॉल पर वाशिंगटन सुंदर ने कॉन्वे को ईशान किशन के हाथों कैच कराया।
छठे ओवर की 5वीं बॉल पर हुड्ड ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर दिया। 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर कुलदीप ने डेरिल मिचेल को बोल्ड किया। 13वें ओवर की चौथी बॉल पर मार्क चैपमैन रन आउट हुए। 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने माइकल ब्रेसबेल का कमाल कैच पकड़ा। यह विकेट पंड्या ने लिया।
18वें ओवर में अर्शदीप ने ईश सोढ़ी को पंड्या के हाथों कैच कराया। अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में ही लोकी फर्ग्युसन को सुंदर के हाथों कैच कराया।भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए। हार्दिक पंड्या वाशिंगटन सुंदर यजुवेंद्र चहल दीपक हूडा कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिले।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *