अपनी पसंद के लड़के से शादी करने के लिए बेटी ने मांगे पैसे, पुलिस के पास पहुंची पीड़िता मां

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने पर पहुंचकर बेटी को बहकाने वाले युवक के चंगुल से बचाने के गुहार की हैं। महिला ने कहा की बेटी उससे अपनी पसंद के लड़के से शादी करने को दो लाख रुपए मांग रही हैं।

उसने रुपए नहीं दिए तो बेटी समान लेकर गायब हो गई हैं। वह अब आरोपित युवक के साथ रह रही हैं। महिला ने बेटी को तलाश कर वापस दिलाने की गुहार की हैं।

लड़के से शादी करने के लिए मांगे हैं रुपये

लिसाड़ी गेट निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की काफी साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह किसी तरह मजदूरी कर परिवार का लालन पोषण कर रही है। उसकी बेटी एक लड़के के चक्कर में आकर उसे परेशान कर रही हैं। वह अपनी पसंद के इस युवक से शादी करने को दो लाख रुपए मांग रही हैं। 

30 अक्टूबर को बेटी ने दो लाख रुपए मांगे, उसने नहीं दिए तो रात में वह कपड़े और घर का कीमती सामान और जेवरात लेकर फरार हो गई।

महिला ने बताया कि उसे पता चला है की बेटी उसी युवक के पास रह रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *