महिला सशक्तिकरण का महायज्ञ है लाड़ली बहना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा से बतौर प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अपने समर्थकों के साथ उन्होंने इससे पहले पूजा-अर्चना की। नामांकन पत्र भरने के बाद उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद लेकर आज पर्चा भर दिया है…। साथ ही अपनी विधानसभा के प्रचार की जिम्मेदारी भी जनता को ही सौंप दी है। बुधनी को बुधनी की, मेरी जनता संभालेगी। जनता और मैं दो हैं ही नहीं, हम एक हैं। लाड़ली बहना महिला सशक्तिकरण का महायज्ञ है उनकी जिंदगी बदली है और आगे बढ़ाकर 3 हजार तक करने वाले हैं। अब तो दीदी को लखपति बनाना है। इसलिए मेरी लाड़ली बहनाएं, बेटे-बेटी, किसान, नौजवान सब साथ हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और उसके नेताओं पर तंज कसा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप देखो उनमें और हम में अंतर क्या है। आटे को किस चीज में तोलते हैं…. लीटर में! अब भैया धान का खेत काटने पहुँच जाए लेकिन यह पता ही नहीं है कि धान जमीन के नीचे होती है या जमीन के उपर! जमीनी वास्तविकता से परिचित नहीं है हमनें तो बक्खर हाँके हैं और ढुली टांग कर उराई भी करी है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आटे की कीमत लीटर में बताई। वीडियो इस नैरेटिव के साथ वायरल है कि राहुल गांधी को यह पता ही नहीं कि आटा लीटर में नापा जाता है या फिर किलो में। यह वीडियो दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 सितंबर, 2022 का बताया जा रहा है। 

पूरे आत्मविश्वास में दिखे सीएम शिवराज सिंह चौहान 

आत्मविश्वास से लबरेज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में एक बार बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक और महिलाओं की भीड़ थी। उन्होंने जनता से कहा कि ’मैं 229 सीट पर प्रचार करने जा रहा हूं, बुधनी आप संभालना’।नामांकन भरने के पहले शिवराज ने अपने क्षेत्र में एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच साल प्रदेश के लिए स्वर्णिम होंगे।

तोड़ेंगे अपना ही रिकॉर्ड !?

बुदनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान ने पहला चुनाव 1990 में लड़ा था। शिवराज सिंह चौहान को इस चुनाव में 43 हजार 948 मत प्राप्त हुए थे, जबकि कांग्रेस के हरी सिंह को 21 हजार 138 वोट मिले थे। शिवराज सिंह चौहान ने यह चुनाव 22 हजार 810 वोटों से जीता था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए 2006 के उप चुनाव में 36 हजार 525 वोटों से चुनाव जीता, 2008 के चुनाव में 41 हजार 526, 2013 के चुनाव में 84 हजार 805 और 2018 का चुनाव 58 हजार 999 मतों से जीता। अब 2023 में फिर से शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी है। अब देखना यहा होगा कि, इस बार सीएम शिवराज सिंह चौहान अपना रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *