तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम….

31 अक्टूबर 2023 के लिए तेल कंंपनियों ने देश में तेल की कीमतों को रिवाइज किया है। कच्चा तेल कल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1.55 प्रतिशत घटकर 89.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें आज भी स्थिर रही हैं लेकिन कुछ शहरों में कुछ पैसे की बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप वाहन चलाते हैं तो आपको आज टंकी फुल करवाने से पहले अपने शहर में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में पता होना चाहिए।

हर दिन अपडेट किए जाते हैं रेट

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे रिवाइज किए जाते हैं। ये कीमत तेल कंपनियां रिवाइज करती है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें मई 2022 से स्थिर बनी हुई हैं। एक बैरेल कच्चे तेल में करीब 159 लीटर कच्चा तेल होता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *