केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी ने मध्यप्रदेश में भाजपा को दिया समर्थन

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्यों से प्रभावित होकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने भाजपा प्रत्याशियों को दिया समर्थन

ग्वालियर ।   भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है।  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की मध्यप्रदेश इकाई ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देते हुए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले के निर्देश पर पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजकर समर्थन देने की घोषणा की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *