क्रूड ऑयल पर टैक्स में हुई 750 रुपये की बढ़ोतरी

नई ‎दिल्ली । क्रूड ऑयल पर टैक्स में 750 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ‎मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है, जबकि डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स (लेवी) में कटौती की है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्र सरकार ने बुधवार से पेट्रोलियम व कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 9,050 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 9,800 भारतीय रुपये प्रति टन कर दिया है। इस तरह से देश में निकाले जा रहे क्रूड ऑयल पर टैक्स में 750 रुपये का इजाफा हुआ है। क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स 9,050 रुपये प्रति टन से बढ़ा कर 9,800 रुपये प्रति टन किया गया है। यानी की क्रूड ऑयल पर टैक्स में 750 रुपये का इजाफा हुआ है। इससे पहले सरकार ने 18 अक्टूबर को क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स को 12,100 रुपये प्रति टन से घटाकर 9,050 रुपये प्रति टन किया था। एटीएफ पर लेवी 1 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दी गई है। डीजल पर लेवी 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पेट्रोल के निर्यात को विंडफॉल टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है। गौरतलब है ‎कि सरकार हर 15 दिन पर विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है। बाजार में चल रही तेल की कीमतों के आधार पर ही इसकी समीक्षा की जाती है। भारत सरकार ने पिछले साल जुलाई में कच्चे तेल उत्पादकों पर विंडफॉल टैक्स लगाया था। इसके साथ ही गैसोलीन, डीजल और विमानन ईंधन के निर्यात पर लेवी बढ़ा दी थी क्योंकि निजी रिफाइनरी स्थानीय स्तर पर बेचने के बजाय विदेशी बाजारों में मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन से लाभ उठाना चाहते थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *