गैस प्लांट में गैस लीक होने से एक कर्मचारी की मौत, तीन गंभीर

बरेली । बिथरी के गांव भोजपुर रघुनाथपुर गांव में स्थित बायो फ्यूल प्लांट में गैस चेक करने टैंक पर चढ़े पांच लोग रिसाव के कारण बेहोश हो गए। आनन-फानन में बेहोश हुए लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। प्लांट प्रबंधक पूरे घटनाक्रम को प्रशासनिक अधिकारियों से छिपाए रहा। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भोजपुर रघुनाथपुर गांव में ध्रुव बायो गैस फ्यूल प्लांट हैं। यहां पर बिहार के वैशाली जिले के कुलहाट निवासी रिशू इंजीनियर हैं। इनके साथ में ही भोजपुर रघुनाथपुर गांव का आशिक, भगवतीपुर राजाराम का इरशाद, गोरखपुर का प्रिंस, और शशिकांत नौकरी करते हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे रिशू, शशिकांत और प्रिंस टैंक को चेक करने गए थे। आशिक ने बताया कि सबसे आगे रिशू थे। रिसाव होने पर रिशू, प्रिंस और शशिकांत बेहोश होकर गए। उन्हें गिरता देख बचाने के लिए आशिक और इरशाद आगे बढ़े। उन्होंने किसी तरह शशिकांत को बचा लिया, लेकिन आशिक और इरशाद भी बेहोश हो गए। बेहोश ने आशिक टैंक से गिर गया। जिससे उसका पैर टूट गया। आनन फानन में प्लांट के कर्मचारियों ने आशिक, रिशू, इरशाद, प्रिंस और शशिकांत को रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने रिशू को मृत घोषित कर दिया। इरशाद, आशिक की हालत में सुधार है। जबकि प्रिंस की हालत गंभीर बनी हुई है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *