World Cup 2023 के बीच यह भारतीय खिलाड़ी बना पिता

भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह ने बेटी को जन्म दिया है। ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। वहीं, फैंस ने कमेंट कर ईशांत शर्मा को पिता बनने की बधाई दी।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा शुक्रवार देर रात पिता बने। ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने बेटी को जन्म दिया। ईशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। ईशांत ने लिखा कि हमें अपने नए सदस्य का परिचय कराकर बहुत खुशी हो रही है।

सोशल मीडिया पर दी पिता बनने की जानकारी

ईशांत शर्मा ने लिखा, "एक बच्ची, आश्चर्य, आशा और सपनों की दुनिया, सब कुछ गुलाबी रंग में लिपटा हुआ। हमें अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का परिचय कराते हुए बहुत खुशी हो रही है।" ईशांत शर्मा की इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। कमेंट करते हुए फैंस ने ईशांत शर्मा को पिता बनने की बधाई दी।

भारत के बेस्ट खिलाड़ियों में शामिल हैं ईशांत शर्मा

बता दें कि ईशांत शर्मा टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए हैं। ईशांत ने इस दौरान 11 बार पांच विकेट हासिल किए हैं। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर 7 विकेट है। वहीं, ईशांत ने 80 वनडे मैचों में 115 विकेट चटकाए हैं। भारत के लिए 14 टी20 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *