वोटिंग से 13 दिन पहले जारी हुआ टीवी सीएनएक्स का ओपिनियन पोल

टीवी सीएनएक्स के हाल ही में जारी हुए सर्वे में मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। मतदान के सिर्फ 13 दिन पहले आए सर्वे ने विपक्षियों की बोलती बंद कर दी है। जबकि इससे पहले कई एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे में कांग्रेस को बहुमत मिलने की बात कही जा रही थी। इंडिया टीवी सीएनएक्स के शुक्रवार को जारी हुए ओपिनियन पोल में भाजपा को मध्यप्रदेश में भारी बहुमत से जीतने के आसार बताए गए हैं। सीएनएक्स के ओपिनियन पोल से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मतदान और चुनाव परिणाम की तारीख नजदीक आने के साथ ही स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी।

मध्यप्रदेश में जनहित के लिए जारी की गई सरकार की योजनाओं ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। ओपिनियन पोल के सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 119 जबकि कांग्रेस को 107 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं अन्य पार्टियों के खातों में चार सीटें आ सकती हैं। भाजपा का मध्यप्रदेश के चुनाव में सीटों की बढ़त मिलना स्पष्ट रूप से इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।

बघेलखंड और बुंदेलखंड में भाजपा आगे

बघेलखंड और बुंदेलखंड में कुल 51 सीटे हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार इस क्षेत्र में 51 में से 29 सीटें भाजपा और 21 सीटों पर कांग्रेस को मिल सकती है। वहीं अन्य पार्टियों को एक सीट मिल सकती है।  

महाकौशल में यह है स्थिति

मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र में कुल 47 सीटे हैं। जिसमें छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और नर्मदापुरम शामिल है। इंडिया टीवी-सीएनक्स के अनुसार भाजपा को 19 और कांग्रेस को 26 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है। इस सीट पर कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है।

मालवा में भाजपा को 46 में से 28 सीट

मप्र के मालवा इलाके में 46 विधानसभा सीटें हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स पोल के अनुसार यहां भाजपा को 28 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 18 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के अनुसार अन्य पार्टियों का यहां खाता भी नहीं खुल पाएगा।  

भोपाल संभाग में भाजपा को 24 में से 16 सीटें

भोपाल संभाग में भोपाल के अलावा विदिशा और राजगढ़ भी आते हैं। यहां विधानसभा की 24 सीटें हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स पोल के अनुसार यहां 24 सीटों में से भाजपा को 16 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

चंबल रीजन में भी भाजपा को फायदा

चंबल रीजन में विधानसभा की 34 सीटें हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के पोल के अनुसार यहां 34 में से 15 सीटें भाजपा को और 19 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान है। 2018 में कांग्रेस को यहां 26 सीटें मिली थीं।
 निमाड़ की स्थिति
मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में 28 सीटें हैं। रतलाम, देवास, खरगौन, खंडवा और बैतूल निमाड़ में शामिल हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार भाजपा को यहां 28 में से 12 और कांग्रेस के खाते में 15 सीटें तथा अन्य को एक सीट मिल सकती है।

कौन है सीएम पद के प्रबल दावेदार
शिवराज सिंह चौहान- 43 प्रतिशत
कमलनाथ- 40 प्रतिशत
ज्योतिरादित्य सिंधिया- 11 प्रतिशत
दिग्विजय सिंह-1 प्रतिशत

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *