करोड़ों की फेक न्यूज और सर्वे का कारोबार करती कांग्रेस

मध्य प्रदेश में कांग्रेस गलत सूचनाओं के आधार पर जनता के मन में अपने लिए भरोसा पैदा करने का प्रपंच रच रही है। पहले कई फेक न्यूज का सहारा ले चुकी कांग्रेस अब फेक सर्वे को सहारा बना रही है। हाल ही में एक न्यूज चैनल ने एक सर्वे एजेंसी के सर्वे को अपने चैनल पर दिखाया, जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई गई है। हालांकि, इस सर्वे में जनता के पसंदीदा मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान को पहले स्थान पर बताया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से प्रदेश की जनता संतुष्ट है और कह रही है कि डबल इंजन सरकार से सभी को लाभ मिला है। ऐसे में कांग्रेस को कैसे बढ़त मिल सकती है? 

पैसा लेकर सर्वे करती है सी वोटर 

ऐसा पहली बार नहीं है कि सर्वे करने वाली कंपनी सी-वोटर ने इस प्रकार का सर्वे दिखाया है। कुछ समय पहले एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन राजतिलक। उसमें पूरे विस्तार से दिखाया गया था कि सी वोटर के सर्वेसर्वा यशवंत देशमुख ने किस प्रकार से पूरी सच्चाई कबूली थी और पैसा लेने की बात कही थी। एरर ऑफ मार्जिन के नाम पर वो बड़ा खेल रचते हैं। दिल्ली से लेकर भोपाल तक यही चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस ने उसी यशवंत देशमुख को पैसा देकर अपने पक्ष में सर्वे परिणाम दिखाने को कहा है। हाल ही में जो एबीपी न्यूज चैनल पर सर्वे दिखाया गया है, उसी यशवंत देशमुख की कंपनी सी-वोटर ने किया है। 

पहले फेक न्यूज और अब फेक सर्वे

गौर करने योग्य यह भी है कि कांग्रेस की फेक लिस्ट से लेकर कई गलत खबरें अब तक सोशल मीडिया में कांग्रेस की ओर से वायरल कराई गई है। वायरल कराने में करोड़ों का वारा-न्यारा कांग्रेस की ओर से किया गया है। कई पोस्ट को पहले कांग्रेस के बड़ नेताओं ने पोस्ट किया और बाद में उसे डिलीट तक करना पड़ा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा सवालों के घेरे में शुरू से है। अब सी वोटर के सर्वे पर जनता खुद सवाल उठा रही है। किसी को यह नहीं पता कि सी वोटर ने किस जिला अथवा किस तहसील में लोगों से रायशुमारी की है। 
कई लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि यशवंत देशमुख और उनके लोग एसी कमरों में बैठकर कहीं की भी सर्वे रिपोर्ट बना लेते हैं। आगे कोई कुछ बोले नहीं, इसलिए एरर ऑफ मार्जिन का जिक्र वह हर सर्वे परिणाम के बाद जरूर करते हैं। इस बार भी उन्होंने यही किया है। 

जानबूझ कांग्रेस हल्ला करा रही है एंटी-इनम्बेंसी का 

चूंकि, बीते 18 साल से शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए कांग्रेस हल्ला कर रही है कि सत्ता विरोधी लहर है। हालांकि, सच्चाई यह है कि जहां भी मुख्यमंत्री जा रहे हैं, हर जगह लोग उनसे मिलने के लिए लालयित रहते हैं। हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए आती है। हर चुनावी सभा में जनता का जोश बढ़ता ही जा रहा है। 

शिवराज सिंह चौहान अभी भी लोगों की पहली पसंद 

बावजूद इसके हर सर्वे में मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान को ही मुख्यमंत्री देखना चाहती है। आधे से अधिक लोग उन्हें पसंद करते हैं। महिलाओं में उनका क्रेज काफी है। महिलाएं उन्हें अपना भाई और मामा केवल कहती ही नहीं, बल्कि मानती हैं। हाल ही में बेगा आदिवासी महिलाओं ने उन्हें और सरकार के कामकाज को खूब सराहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *