मामूली विवाद पर दो युवकों की पिटाई

बिलासपुर । अभी कुछ ही देर पहले तेलीपारा मेन रोड पर बाईक आगे पीछे करने की जरा सी बात पर दो पक्ष आपस मे जमकर भीड़ गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक भी बात नहीं सुनी और दिनदहाड़े सड़क पर बेल्ट से पिटाई कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार तेलीपारा मेन रोड पर कुछ ही देर पहले दो पक्षों का आपस में बाईक को आगे पीछे करने को लेकर कहा सुनी हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनो पक्ष बाईक से एक दूसरे के सामने आ गए थे वही पहले अपनी गाड़ी कौन हटाएगा को लेकर तू तू मैं मैं शुरू हो गई कुछ ही देर बाद एक पक्ष के दो युवकों ने दूसरे पक्ष के दोनों युवकों की अपने साथियों को बुलाकर भरे बाजार रोड़ पर बेल्ट और चांटों से जमकर धुनाई कर दी। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा मेन रोड की है। त्यौहारी सीजन में भरे बाजार मारपीट की इस घटना को देख राहगीर स्तंभ रह गए तो वही कुछ ने चुपके से युवकों द्वारा निडर होकर पीटने का विडियो बना लिया। खबर लिखे जाने तक पीडि़त और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान नही हो पाई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *