‎रियलमी का फेस्टिव ऑफर,14,999 में ‎मिल रहा 108एमपी कैमरे वाला फोन

नई दिल्ली । रियलमी ने ‎दिवाली पर ग्राहकों को फोन पर चार हजार रुपये की छूट का ऑफर ‎दिया है। ‎रियलमी की वेबसाइट पर चल रही फेस्टिव डे सेल में जबर्दस्त ऑफर लाइव हो रहा है। इस ऑफर में आप 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग वाले धांसू फोन रियलमी-11 5G को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का एमआरपी 18,999 रुपये है। सेल में कंपनी इस फोन पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट और 2 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है। इन दोनों डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत घट कर 14,999 रुपये हो गई है। कंपनी का यह धमाकेदार दिवाली ऑफर 13 नवंबर को खत्म हो जाएगा। कंपनी इस फोन में 1080 गुना 2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.72 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120एचजेड तक के रिफ्रेश रेट और 180एचजेड के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है। फोन का पीक ब्राइटनेस लेवल 680 निट्स तक का है। कंपनी इस फोन में 8जीबी तक की रैम और 256जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज ऑफर कर रही है। 
इसकी खास बात ये है कि फोन में कंपनी 8जीबी तक की डाइनैमिक रैम भी दे रही है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 5जी चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दे रही है। इनमें 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा शामिल है। फोन में दिया गया मेन कैमरा 3गुणा जूम के साथ आता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन ग्लोरी गोल्ड और ग्लोरी ब्लैक में आता है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। रियलमी का यह फोन 5000एमएएच की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो रियलमी का यह फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड रियलमी यूआई 4.0 पर काम करता है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *