कांग्रेस सनातन धर्म को नहीं मानती :विष्णुदत्त शर्मा

झाबुआ ।   भाजपा के मध्‍य प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को यहां निजी गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एक घंटे के भाषण में उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से जीतने के तरीके बताए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व दिग्विजय सिंह को भी आड़े हाथ लिया।

कांग्रेस को मंदिर पसंद नहीं

उन्‍होंने श्री राम मंदिर के होर्डिंग लगाने पर कांग्रेस द्वारा शिकायत करने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म को नहीं मानती है, इसलिए वह अयोध्या में मंदिर बनना पसंद नहीं कर रही।

भाजपा को बताया कार्यकर्ताओं की पार्टी

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 40 लाख से अधिक कार्यकर्ता मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में लगातार लगे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। इस विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी होकर जीत का नया इतिहास रचेगी।

दिग्विजय सिंह कांग्रेस के बंटाधार नेता

कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के बंटाधार नेता हैं। आरएसएस व बीजेपी के विरोध के प्रश्न पर उनका कहना था कि आरएसएस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस नेता गलतफहमी में हैं। देशभक्तों को कोई नहीं डगमगा सकता।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *