उम्मीदों के खेत में खुशियों की फसल

किसानों का दर्द वही समझ सकता है, जो किसान परिवार से ताल्लुक रखता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के विकास के लिए कई काम किए हैं। उनके नेतृत्व में ही मध्य प्रदेश देश का इकलौता राज्य बना, जिसने किसानों को नकद राशि दी। बीते चुनाव में कांग्रेस की ओर से किसानों को कर्जमाफी के झूठे वादे में उलझाया गया। सच्चाई यह है कि जब कमलनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली, तो किसानों से किए गए वादों को भुला दिया। 

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई ये सच्चाई 

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के गोहद, मेहगांव और अटेर विधानसभा क्षेत्र में कई सभाओं के दौरान लोगों से मिले। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दे रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की तरफ से भी किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है। इस तरह मध्यप्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये भाजपा की डबल इंजन की सरकार दे रही है।

प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार रुपये

केवल किसानों की नहीं, आम लोगों की आय में भी भाजपा सरकार के दौरान वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जितनी ईमानदारी से कार्य किया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है। 2003 में कांग्रेस की सरकार के समय मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11,700 रुपये थी। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश का इतना विकास किया कि आज प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार रुपये हो गई है। यह मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत का इकलौता राज्य मध्यप्रदेश है, जहां औद्योगिक विकास दर 24 प्रतिशत हो गई है, यह सामान्य बात नहीं है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *