यूक्रेन के मेजर की बम धमाके में मौत

कीव । यूक्रेन मिलिट्री के एक मेजर की बर्थडे वाले दिन मौत हो गई। इस मिलिट्री अफसर का नाम मेजर हेनादी चेस्टीकोव था। 6 नवंबर को उनका बर्थडे था। ड्यूटी से लौटते वक्त उन्हें कई गिफ्ट्स मिले थे। इनमें से एक गिफ्ट पैक को जब उन्होंने घर आकर खोला तो उसमें ब्लास्ट हुआ। हेनादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त मेजर का 13 साल का बेटा भी करीब ही खड़ा था। वो गंभीर रूप से घायल है। हेनादी को उनके साथियों ने कुछ गिफ्ट्स दिए थे। वो इन्हें घर लेकर आए। इसी दौरान 13 साल का बेटा भी आ गया और उसने गिफ्ट्स दिखाने को कहा। 39 साल के हेनादी चेस्टीकोव ने बेटे की बात नहीं टाली और उसे गिफ्ट्स दिखाने लगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *