राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का दावा, अपने सर्वे में 40 सीट पर सिमट रहीं है भाजपा

जबलपुर । यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश में चुनावी सभा के दौरान कहा की समस्या समाप्त करनी है, तो कांग्रेस को ही समाप्त कर दो। उनके इस बयान पर अब राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने हमला बोला है। आदित्यनाथ के बयान का जवाब देते हुए विवेक तंखा ने कहा कि कांग्रेस समाप्त होगी या वो समाप्त होंगे, ये तो वक्त बताएगा। क्योंकि 75 साल में तो वो कांग्रेस को समाप्त नहीं कर पाए। 15 साल पहले तक उनको कोई जानता नहीं था। इसलिए अब उनका भी फिर से वही हाल होगा जो कि 15 साल पहले था।
महागठबंधन पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के दिए गए बयान पर विवेक तंखा ने कहा कि वो अपनी पार्टी के प्रचार के लिए आए थे, और हो सकता है कि वहां पर उनका कंपटीशन भाजपा से न होकर कांग्रेस से होगा इसलिए वह ऐसी बातें कह रहे होंगे। विवेक तंखा ने यह तक डाला कि यहां पर भाजपा तीसरी पार्टी बन कर रह गई है। इसलिए अखिलेश यादव यहां आकर वह ऐसी बातें कह रहे हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस पर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, मुझ यह पता चला है कि भाजपा की हाईकमान ने सर्वे करवाया था। उसमें मुश्किल से उन्हें 40 सीट ही मिल रहीं है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी भाजपा एक्टिव हो गई है। राज्यसभा सांसद का कहना है कि गुजरात के बाद मध्यप्रदेश भाजपा की शाखा बना हुआ है। यही कारण है कि भाजपा ने पूरी ताकत यहां झोंक दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *