भारत को दुनिया का ‘कॉन्टेंट’ उपमहाद्वीप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है: मंत्री अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली । भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) का 54वां संस्करण आरंभ होने को है और 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो पहल के तीसरे संस्करण के लिए पूरे भारत से 75 प्रतिभाशाली  फिल्मकारों और कलाकारों का चयन किया गया है। भविष्‍य की ये होनहार सिनेमाई प्रतिभाएं भारत के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात् आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू -कश्मीर, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से संबद्ध हैं। सबसे अधिक प्रतिभाएं महाराष्ट्र से, और इसके बाद दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और तमिलनाडु से चुनी गई हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस संस्करण के बारे में अपने संबोधन में सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा, इस साल, हम एक बार फिर से 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ़ टुमॉरो के अंतर्गत समूचे भारत से 10 श्रेणियों के लिए 75 प्रतिभाशाली युवाओं को शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उन शानदार लघु फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे, जो फिल्म निर्माण चुनौती के अंतर्गत निर्मित की जाएंगी। श्री सिंह ने आशा व्‍यक्‍त की है कि सभी विजेता विशेष रूप से आयोजित की जा रही मास्टरक्लास और सत्रों के माध्यम से ज्ञान अर्जित करेंगे, फिल्म बाजार में होने वाले सिनेमा के व्यवसाय का अनुभव लेंगे और प्रतिभा शिविर के माध्यम से महत्‍वपूर्ण संपर्क बनाएंगे। उन्होंने कहा, यह पहल भारत को दुनिया का ‘कॉन्टेंट’ उपमहाद्वीप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *