कमल खिलाने निकले सबनानी को हर घर से मिल रहा समर्थन

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा की जनता इस बार बदलाव की तैयारी में है। राजधानी की इस बहुप्रतीष्ठित विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाने के लिए निकले भगवानदास सबनानी को गली-गली, घर-घर से मिल रहे समर्थन से इस बात को बल मिल रहा है। सबनानी के लिए सीएम से लेकर केन्द्रीय मंत्री और कई बडे नेता तक मैदान में हैं। उनके सतत जनसंपर्क के दौरान लगातार लोगों से यही आवाज आ रही है कि दक्षिण पश्चिम में कमल खिल रहा है। 
भगवानदास सबनानी ने बडे हुजूम के साथ दक्षिण पश्चिम विधानसभा के नेहरू नगर में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की रीति . नीति व जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों से साझा किया। साथ ही प्रदेश व दक्षिण पश्चिम विधानसभा में भाजपा सरकार बनाने के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने नेहरु नगर में पलकमती परिसर समेत कई कालोनियों में प्रचार और जनसंपर्क किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *