आज जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी कल शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे।
संकल्प पत्र को लेकर राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम होगा। इसे लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पार्टी के नेता इसे मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं।
भाजपा के संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों, शिक्षा और रोजगार पर खास फोकस रहेगा। भाजपा के घोषणा पत्र में गांव को लेकर बड़ी प्लानिंग रहेगी। इसके साथ महिलाओं-किसानों पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही महिलाओं से सुरक्षा का वादा समेत शिक्षा और रोजगार भी खास फोकस रहेगा। वहीं लाड़ली बहनों को 3000 देने का वादा भी किया जा सकता हैं।
भाजपा का संकल्प पत्र आज धनतेरस के दिन आने वाला था। लेकिन अब इसे नर्क चतुर्दशी यानी 11 नवंबर को जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना वचन पत्र जारी कर चुकी हैं। इस बार पार्टी ने ‘कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी’ का नारा दिया है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई बड़े वादे किए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *