इंदौर में पीएम मोदी के रोड शो की तैयारी

इंदौर । मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक तीन दिन पहले 14 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी राज्य औद्योगिक की राजधानी इंदौर में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी का यह रोड शो छह विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। पीएम मोदी के इस रोड को एतिहासिक बनाने के लिए अलग अलग क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भाजपा इंदौर क्षेत्र क्रमांक एक, तीन, इंदौर क्षेत्र क्रमांक पांच और राऊ विधानसभा सीट को चुनौती मान रही है, इसलिए मोदी के रोड शो में इन्हें विशेष रूप से शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी का रोड शो दो हिस्सों में होगा। पहले हिस्से की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से होगी। इस सीट से भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय मैदान में हैं। विजयवर्गीय का मुकाबला कांग्रेस के संजय शुक्ला से है। हाल ही में शुक्ला के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी रोड शो किया था। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के रूट में बदलाव हो रहा है। पीएम का पहला रोड शो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के बड़ा गणपति मदिर से शुरू होगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के राजवाड़ा पर खत्म होगा। इस दौरान पीएम मोदी माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। पीएम का रोड शो क्षेत्र क्रमांक पांच से भी गुजरेगा। इस सीट से महेंद्र हार्डिया भाजपा के उम्मीदवार है। जबकि कांग्रेस से सत्यनारायण पटेल मैदान में है। पटेल प्रियंका गांधी के करीबी है। हाल ही में प्रियंका पटेल के विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभा के लिए पहुंची थी। जबकि पीएम मोदी का दूसरा रोड शो राऊ विधानसभा क्षेत्र से शुरू होगा। यहां से कांग्रेस नेता जीतू पटवारी विधायक हैं। पटवारी इस बार फिर मैदान में हैं। जबकि भाजपा ने यहां से मधु वर्मा को टिकट दिया है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। यह रोड शो शहर की तीन नंबर विधानसभा से भी गुजरेगा। यहां से भाजपा ने गोलू शुक्ला को टिकट दिया है। पहले इस सीट से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय विधायक थे। इस बार उनका टिकट कट गया है। जबकि कांग्रेस ने पिंटू जोशी को मैदान में उतारा है। शुक्ला और जोशी के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के पहले रोड शो की शुरुआत बड़ा गणपति मंदिर से होगी। इसके बाद पीएम रोड शो करते हुए राजवाड़ा पहुचेंगे। यहां मोदी माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दूसरे हिस्से की शुरुआत राऊ विधानसभा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपभवन भंवरकुआं बीआरटीएस से शुरुआत होगी। वहां से भंवरकुआं चौराहा, टावर चौराहा, अग्रसेन चौराहा, छावनी, गीता भवन चौराहा, इंद्रप्रस्थ टावर चौराहा, रोशन सिंह भंडारी मार्ग, मालवा मिल चौराहा, बालीनाथ चौराहा होते हुए विश्रांति चौराहे पर समापन इसका समापन होगा। पीएमओ से गुरुवार शुक्रवार तक रूट फाइनल होने की उम्मीद है। इसके अलावा पीएम मोदी 13 और 14 व 15 नवंबर को रैलियां करेंगे। पीएम मोदी प्रचार के आखिरी दिन इंदौर में रोड शो करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश में 11, 12 और 13 नवंबर को भी रैली करेंगे। जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को सभा करेंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा 8 को खंडवा और 9 को राजगढ़ में रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *